बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय चौधरी-बिजेंद्र यादव ने भी ली शपथ, लोकभवन में हुआ राजतिलक
सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
पटना:सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी के किसी नेता ने बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। बिहार में बीजेपी लंबे समय से एनडीए गठबंधन के तहत सत्ता में सहयोगी रही है, लेकिन यह पहला अवसर है जब पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है। सम्राट चौधरी बिहार के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री होंगे। सम्राट चौधरी के साथ जदयू कोटे के दो डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने भी शपथ ली।

इस नई सरकार में भाजपा और जदयू के बीच सत्ता का संतुलन बनाए रखने के लिए एक विशेष फार्मूला के तहत दो डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने भी शपथ ली।

सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राज्य सभा सदस्य नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, JD(U) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (उर्फ ललन सिंह), केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, RLM के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और LJP के सांसद अरुण भारती शामिल थे।
dhananjaykumarroy